भारत में गौमूत्र का गन्दा धंधा
आप लोग दूध के काले धंधे के बारे में अच्छी तरह जानते हैं, भारत में नकली दूध, नकली पनीर, नकली खोआ और नकली घी असली से ज़्यदा बिकते हैं, परन्तु क्या आप जानते हैं कि भारत में गौमूत्र का भी अरबों का धंधा है, मजे की बात है कि वर्तमान मोदी सरकार के आने के बाद से यह धंधा दिन दूना रात चौगुना बढ़ा है परन्तु कभी किसी ने नहीं सोचा कि जो वस्तु मनुष्यों में दवा और टॉनिक के नाम पर बिकती है उसके लिए कोई गुणवत्ता तथा सुरक्षा मानक ना हैं न कोई सोच रहा है. कोई नहीं जानता कि गौमूत्र के नाम पर बिकने वाला द्रव्य गौमूत्र है भी कि नहीं, उसमें कितने हानिकारक पदार्थ और जीवाणु हैं, आप उसे पीकर या उससे बनी गोलियां खाकर स्वस्थ होंगे कि बीमार
(https://www.telegraph.co.uk/global-health/science-and-disease/cow-urine-drink-india-ayurveda-medicine-harmful/).
मूत्र चाहे जिसका हो है तो शरीर से निकला हुआ वो अपशिष्ट जिसे शरीर ने हानिकारक मानकर शरीर से बाहर फेंक दिया है कई वैज्ञानिक शोधों में यह निकलकर आया है कि गौमूत्र में ना केवल हानिकारक जीवाणु और रोगकारक रोगाणु होते हैं (DOI: 10.31080/ASMI.2024.07.1358), उसमे हानिकारक मात्रा में हैवी मेटल, केमिकल (doi: 10.1016/j.heliyon.2021.e06693)और बहुत से इंसेक्टिसाइड और पेस्टीसाइड भी होते हैं. चूहों पर किए गए प्रयोग दर्शाते हैं कि गौमूत्र पीने से लिवर में विकृति तथा पीलिया भी हो जाते हैं (doi: 10.4254/wjh.v9.i31.1205). भारतीय बाजार में उपब्ध 10 कंपनियों गौमूत्र उत्पादों पर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसन्धान संस्थान इज्जतनगर 2023-2024 में किये शोध से विदित होता है
(DOI: 10.31080/ASMI.2024.07.1358), कि 10 में से एक भी कंपनी का उत्पाद जीवनमुक्त नहीं था और उनमें प्रति ग्राम 10 हजार से 10 लाख तक मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए संभावित हानिकारक जीवाणु उपस्थित थे. अतः गौमूत्र उत्पादों (गौमूत्र अर्क, और गौमूत्र पाउडर) के उपभोक्ता ध्यान दें कि गौमूत्र अमृत नहीं है ना ही हानिरहित पानी है.
गौमूत्र से बने पोछा लगाने के लिए बने उत्पाद (जैसे कि गोनाइल और परी) भी जीवाणुओं को मारने में कारगर नहीं पाए गए और उनकी उपयोगिता सिर्फ भ्रामक है .
कम्पनिया जिनके गौमूत्र उत्पाद जांच के लिए सीधे कंपनियों या फिर बाजर से भारतीय पशु चिकित्सा अनुसन्धान संस्थान इज्जतनगर द्वारा लिए गए (Comparative Antimicrobial Potential of Commercial and In-house Urine and Urine Products of Different Origins, March 2024, ACTA SCIENTIFIC MICROBIOLOGY, DOI: 10.31080/ASMI.2024.07.1358) उनके पते निम्नलिखित हैं:
- 1.
Divya
Godhan Ark, Divya Pharmacy, Haridwar, 100% pure cow urine distillate;
- 2.
Godhan
Ark, Yog Guru Bhairav Mandir, Kankhal, Haridwar, 96.5% Gaumutr Ark, 0.5% each
of Tulsi, Gulab petal and Neem
leaves extract, 0.5% Sounth;
- 3.
Jeevan
Ras Gaumutra Ark, Axiom Ayurvedic Pvt. Ltd. Ambala, Haryana, Gaumutra Ark with
Tulsi, Rose and Neem juice;
- 4.
Kamdhenu
Ark, Deen Dayal Kamdhenu Gaushala Pharmacy, Farha, Mathura, 100% Gaumutra Ark
with Tulsi;
- 5.
Gaumata
Ark, Punarnava Ayurvedic Co., Ambala, Haryana, Gaumutra 94%,1%
each extract of Neem, Tulsi, Rose, Sheesham leaves, Kachnar and Moringa leaves;
- 6.
Maven
and Bloom Gaumutra, Jaiswal Industries, Indrapuram Ghaziabad, 100% Pooled whole
Deshi Cow-heifer urine Organic;
- 7.
Pure
and Pooled whole Deshi cow urine, Hanumat Grih Udyog, Para, Lucknow, Pooled
whole Desi Cow Urine;
- 8.
Desi
Cow Gaumutra, Hetha Organics LLP, Sikan-darpur,
Ghaziabad, UP, 100% Pooled whole Gir, Sahiwal, Tharparkar cow urine;
- 9.
Gir
Cow urine: Pitambary Products Pvt. Ltd, 174 GIFC Estate, Karali, Vadodara, Gujarat;
- 10. Gir cow urine powder: Pitambary Products Pvt. Ltd, 174 GIFC Estate, Waghodia, Vadodara, Gujarat
- Two surface disinfectants tested:
- 1. Pari D-100 from
Jharveda Udyam, Tupudava, Jharkhand and
- 2. Gaunyle from Patanjali Gyamodyog, Nyas, Bhadaurpur Saini, Haridwar.